चैतन्य विज्ञानं एवं कला महाविद्यालय, पामगढ़ में आयोजित बागवानी कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों को पौधों की देखरेख, नर्सरी प्रबंधन एवं बागवानी से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पौधों की रोपाई, सिंचाई विधि तथा खाद प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बागवानी कार्यों को स्वयं किया। यह कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनके व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने में सहायक रहा। कार्यशाला शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।