चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय, पामगढ़ के 25वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जन्मेजय महोबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक वीरेन्द्र तिवारी, प्राचार्य डॉ. व्ही. के. गुप्ता आईक्यूएसी समन्वयक विवेक जोगलेकर तथा चैतन्य शासी निकाय की सदस्य डॉ. गरिमा तिवारी पामगढ़ के एसडीएम वहीदुर्रहमान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि का महाविद्यालय के संचालक और प्राचार्य द्वारा पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात डॉ. गरिमा तिवारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री महोबे ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हरित परिसर निर्माण, कौशल विकास कार्यक्रम, तथा लेक्चर कैप्चरिंग सिस्टम जैसी नवाचारी पहलों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय को आस पास के महाविद्यालयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत महाविद्यालय बताया। उन्होंने नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए भी बधाई दी। इस महाविद्यालय की गतिविधियां अन्य हैं। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए प्रत्येक छात्र को अपनी मूल भाषा एवं दसवीं स्तर की गणित की समझ को सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में छात्रों को कम से कम एक कौशल अर्जित करने की सलाह दी जिससे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकें। अपने जीवन के प्रेरणादायी अनुभवों को भी उन्होंने छात्रों से साझा किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक ऋषभ देव पांडेय द्वारा किया गया।
परिसर में रोपे गए रुद्राक्ष एवं मोरिंगा के पौधे