चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय, पामगढ़

CHAITANYA SCIENCE AND ARTS COLLEGE

PAMGARH, JANJGIR-CHAMPA (C.G.), 495554

Affiliated to Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya, Raigarh, Chhattisgarh, India

An Autonomous Institution • Approved by UGC • Accredited with Grade 'A' by NAAC
Recognitions & Affiliations
Accredited Grade A by NAAC Viksit Bharat Abhiyan Approved by AICTE Affiliated to Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya
Accredited Grade A by NAAC Viksit Bharat Abhiyan Approved by AICTE Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya
LATEST NOTICES
स्वच्छता कार्यशाला/गतिविधि

About The Event

भारत सरकार,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (म.प्र. छ.ग.) द्वारा निर्देशित,चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दिनांक 16/03/2024 से 18/03/2024 तक स्वच्छता एक्शन प्लान (SAP),स्वच्छता के ऊपर 03 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ व उद्घाटन आज दिनांक 16/03/2024 को हुआ। आज कार्यशाला के प्रथम दिवस पर उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सी.पी. नंद सर (शासकीय जावजल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर),विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.श्रीमती गरिमा तिवारी मैडम,(सहा.प्राध्यापक वानिकी विभाग,गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर),चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ के प्राचार्य डॉ.व्ही.के.गुप्ता सर,महाविद्यालय चेयरमैन श्री वीरेंद्र तिवारी सर,श्री अशोक सिंह यादव सर,डॉ.नरेन्द्र नाथ गुरिया सर,श्रीमती चंचल यादव मैडम उपस्थित रहीं। उद्घाटन के साथ ही प्रतिभागियो को स्वच्छता संबंधी संक्षिप्त जानकारी एवं प्रशिक्षण,लघु वीडियो का प्रदर्शन,स्वच्छता के लाभ पर वक्ताओं की चर्चा,प्रतिभागियों को टी शर्ट का वितरण आदि का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के श्री ऋषभ देव पांडेय सर(सहा.प्राध्यापक रसायन शास्त्र) ने किया।

Event Information

Date March 16, 2024
Category Workshop/Seminar

Registration & Documents

Register For Event